जबलपुर से 32 किलोमीटर दूर ग्राम निगरी में एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में उसे समय आ गया जब जंगली सुअरों को मारने के लिए कनेक्शन कर रहा था। तेज धमाके से बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फौरन बरगी थाना पुलिस को
.
स्थानिक ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गांव की ही रहने वाला है। जिसका नाम रामकुमार है। इधर पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटनास्थल के पास ही मृतक का खेत है और इसके खेत में जंगली सूअर आ रहे थे और उन्हीं को मारने के लिए मृतक ने हाईटेंशन लाइन से कनेक्शन किया करता था। बुधवार की सुबह भी जब वह हाई टेंशन लाइन से कनेक्शन करने के लिए तार को लग रहा था, उसी दौरान अचानक ही वह चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा है। इसके साथ ही मृतक का परिवार भी घटनास्थल पर ही मौजूद था। मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इसके साथ यह भी जांच की जा रही है कि मृतक कब से हाईटेंशन लाइन में कनेक्शन करने का काम कर रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरगी थाना पुलिस अब इस घटना की भी जांच करेगी। आसपास के गांव में और कौन-कौन लोग जंगली सूअर को मारने के लिए हाईटेंशन लाइन का उपयोग कर रहे हैं।