…जब ट्रक से टकराई पंच! टाटा ने दिखाया दम, एसयूवी ने हासिल की 5 स्टार रेटिंग

…जब ट्रक से टकराई पंच! टाटा ने दिखाया दम, एसयूवी ने हासिल की 5 स्टार रेटिंग


Last Updated:

नई टाटा पंच ने 5-स्टार BNCAP रेटिंग और ट्रक क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. 6 एयरबैग्स, ESP, ABS, हाई-स्ट्रेंथ स्टील और कीमत 6.62 से 12.23 लाख रुपये तक है. टाटा पंच वर्तमान दौर की बेस्टसेलिंग कारों में शुमार की जाती है. कंपनी कई बार अक्रॉस द सेगमेंट बेस्टसेलर बन चुकी है. अब 5 स्टार सेफ्टी हासिल करके पंच ने फिर एक बार अपना लोहा मनवाया है.

नई दिल्ली. टाटा ने आखिरकार अपडेटेड पंच को बाजार में लॉन्च कर दिया है और जैसा कि उम्मीद थी, नई पंच में टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पैक्स समेत कई नए फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन लॉन्च इवेंट में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही थी, वह था सेफ्टी टेस्ट! भारतीय निर्माता ने सेफ्टी टेस्ट को एक नए स्तर पर ले जाकर पंच को एक ट्रक से टकराया! तो आखिर इसका प्रदर्शन कैसा रहा? आइए, जानते हैं.

नई टाटा पंच की सेफ्टी – 5 स्टार रेटिंग
ऑल-न्यू पंच के लॉन्च के दौरान टाटा ने बताया कि इस कार ने 5-स्टार BNCAP क्रैश रेटिंग हासिल की है. टाटा से यह उम्मीद भी थी. BNCAP क्रैश टेस्ट के अलावा, टाटा ने एक इंटरनल क्रैश टेस्ट भी किया जिसमें पंच को 64 किमी/घंटा की स्पीड से एक खड़े ट्रक से सीधा टकराया गया. तो इसका नतीजा क्या रहा? पैसेंजर सेल पूरी तरह सुरक्षित रहा. टक्कर के बाद सभी दरवाजे अनलॉक और खुल गए. फ्यूल सिस्टम सील रहा. सीट बेल्ट सुरक्षित रही और आसानी से खुल गई. फ्रंट एयरबैग्स खुल गए.

स्मार्ट डिजाइन का कमाल
यह उपलब्धि हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल्स और स्मार्ट डिजाइन के इस्तेमाल से हासिल की गई है, जिससे क्रैशवर्थिनेस बढ़ती है. जैसे कि A और B पिलर्स में अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल, एनर्जी एब्जॉर्प्शन जोन और मिनिमल डिफॉर्मेशन जोन, जो एक्सीडेंट के इम्पैक्ट को सोख लेते हैं और पैसेंजर को सुरक्षित रखते हैं.

  • 6 एयरबैग्स
  • ABS और EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • ISOFIX माउंट्स
  • 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स

सिएरा का इंटरनेशनल क्रैश टेस्ट
टाटा ने हाल ही में एक और इंटरनल क्रैश टेस्ट किया था, जिसमें दो सिएरा कारों को आपस में टकराया गया और दोनों कारें शानदार तरीके से टेस्ट में पास हो गईं. इन-हाउस टेस्टिंग के साथ-साथ इनोवेटिव फीचर्स जोड़कर पैसेंजर की सुरक्षा बढ़ाने की टाटा की पहल दिखाती है कि कंपनी सुरक्षा को कितनी गंभीरता से लेती है.

टाटा पंच-कीमत
टाटा ने पंच की कीमत काफी आकर्षक रखी है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.62 लाख रुपये है और यह 12.23 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) तक जाती है. इस कीमत के साथ पंच माइक्रो SUV सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कारों में शमार की जाने लगी है.

homeauto

…जब ट्रक से टकराई पंच! टाटा ने दिखाया दम, एसयूवी ने हासिल की 5 स्टार रेटिंग



Source link