दूसरे वनडे में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, एक गलती पड़ गई भारी

दूसरे वनडे में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, एक गलती पड़ गई भारी


Last Updated:

Prasidh Krishna dropped Daryl Mitchell catch: दूसरी पारी के 36वें ओवर में डेरिल मिचेल का कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने ड्रॉप कर दिया, जिन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 131 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. प्रसिद्ध कृष्णा का यह कैच छोड़ना टीम इंडिया पर भारी पड़ा. फैंस प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे वनडे में मिली हार का विलेन मान रहे हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा का कैच छोड़ा टीम इंडिया पर पड़ा भारी

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पलटवार करते हुए भारत को दूसरे मैच में सात विकेट से शिकस्त दी. इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर भी कर ली. भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम किया था. दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और विल यंग ने शानदार पारियां खेलकर जीत दिलाई. मिचेल ने नाबाद 131 रन बनाए, जबकि यंग ने 87 रन ठोके. इन दोनों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 162 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसमें कीवी टीम की जीत के लिए नींव रखी. भारत की इस हार के एक खिलाड़ी को विलेन बताया जा रहा है. दरअसल, फैंस प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर इस हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध ने ऐसा क्या कर दिया कि फैंस उन्हें हार का जिम्मेदार बता रहे हैं.

न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके पीछा करते हुए टीम 35 ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के करीब पहुंच चुकी थी. डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी. दोनों बल्लेबाज अर्धशतक जड़कर खेल रहे थे और अपनी टीम को जीत की तरफ लेकर जा थे. भारत को यहां विकेट की तलाश थी. तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बड़ी गलती हो गई. दरअसल, पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध ने एक आसान कैच टपका दिया. यह कैच था डेरिल मिचेल का. कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद हवा में चली गई. दौड़ लगाते हुए प्रसिद्ध गेंद के नीचे आ तो गए, लेकिन उनके हाथ से बॉल छिटक गई. मिचेल इस समय 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत को यह विकेट मिलता तो मुकाबले में वापसी हो सकती थी, क्योंकि मिचेल ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए पहले शतक ठोका और फिर नाबाद 131 रन बनाकर जीत दिला दी.



Source link