धार में बिजली लाइन चोरी करने वाले 8 गिरफ्तार: नरसिंहदेवला-मोयाखेड़ा क्षेत्र से 10 लाख का सामान जब्त; 4 फरार – Dhar News

धार में बिजली लाइन चोरी करने वाले 8 गिरफ्तार:  नरसिंहदेवला-मोयाखेड़ा क्षेत्र से 10 लाख का सामान जब्त; 4 फरार – Dhar News



धार जिले की सरदारपुर पुलिस ने 220 केवी बिजली लाइन के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से वाहनों सहित करीब 10 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

.

सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बुधवार शाम को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना 2 जनवरी की रात को हुई थी। नरसिंहदेवला और मोयाखेड़ा क्षेत्र में पवन चक्की में उपयोग होने वाली लगभग 6.4 किलोमीटर लंबी 220 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए गए थे। चोरी का विरोध करने पर चौकीदार दिलीप और विकास खराड़ी के साथ मारपीट भी की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी मयंक अवस्थी और एएसपी पारूल बेलापुरकर के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जांच के दौरान इस अंतर-जिला सक्रिय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सोलंकी और पंकज सोलंकी (दोनों निवासी ग्राम पंचमुखी), सुनील चौहान (निवासी ग्राम धमाना), अरुण मौर्य (निवासी ग्राम आंतेडी), तथा सुनील मकवाना, रवि मकवाना और शुभम पंवार (तीनों निवासी ग्राम खेरवास) शामिल हैं।

टैंपो, बाइक और 69 हजार नकद जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टैंपो (MP 11 KC 7476), टीवीएस राइडर बाइक, पल्सर बाइक, बुलेट बाइक और 69 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

इस घटना में शामिल चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।



Source link