India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया. दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कायमाब नहीं हुए. राजकोट का मैदान दोनों प्लेयर्स के लिए कलंक साबित हुआ है. यह हम नहीं बल्कि इसकी गवाही दोनों के आंकड़े दे रहे हैं. जब-जब राजकोट में रोहित-कोहली वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे हैं तब-तब शतक के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं.
फिर हुए फ्लॉप
राजकोट में रोहित शर्मा ने सूझ-बूझ भरी शुरुआत की लेकिन ज्यादा देर नहीं टिके. उन्होंने 24 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. विराट कोहली से भी उम्मीद लगी हुई थी, लेकिन 23 रन पर कोहली भी आउट हो गए. दोनों के वनडे करियर में राजकोट में शतकों का सूखा देखने को मिलता है. रिटायरमेंट से पहले ये उनका आखिरी मौका भी हो सकता है जब वह नीली जर्सी में राजकोट में खेलते नजर आए. इस बार भी रोहित-कोहली शतकों का सूखा खत्म करने में कामयाब नहीं हुए.
राजकोट में कैसे रहे आंकड़े?
विराट कोहली के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने राजकोट में अपना पहला वनडे 15 दिसंबर 2009 में खेला था. विराट ने अब तक कुल 6 वनडे मैच राजकोट में खेले जिसमें उन्होंने 27, 15, 77, 78, 56 और 23 रन की पारियां खेली हैं. इसमें से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मुकाबले जबकि 3 मैच साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शतक ठोकने में कामयाब नहीं हुए. रोहित की बात करें तो उन्होंने इस मैदान पर 5 मैच में 11, 65, 42, 81 और 24 रन की पारियां खेली हैं. दोनों दिग्गजों के नाम हाफ सेंचुरी हैं, लेकिन राजकोट में शतक ठोकने में कामयाब नहीं हुए.
ये भी पढ़ें.. विराट कोहली के साथ हो जाएगा कांड! 25 रन बनाते ही ये खिलाड़ी छीन लेगा नंबर-1 का ताज
केएल राहुल ने सूखा किया खत्म
केएल राहुल राजकोट में शतकों का सूखा खत्म किया. जो कारनाम सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज इस शहर में नहीं कर पाए वो राहुल ने कर दिखाया. उन्होंने धमाकेदार 112 रन की पारी खेली और राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में शतकों का सूखा खत्म किया. इससे पहले यहां शिखर धवन का सबसे ज्यादा 96 रन का रिकॉर्ड था. राहुल की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 284 रन टांगे.