Last Updated:
fan hugs virat kohli in Rajkot odi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए वनडे मैच में विराट कोहली से मिलने एक फैन मैदान पर ही पहुंचा गया. दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ, जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी. मैदान पर पहुंचकर फैन कोहली से गले मिला. हालांकि, तब तक सुरक्षाकर्मी मैदान पर पहुंच गए और शख्स को ग्राउंड से बाहर ले आए.
नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की दुनियाभर में दीवानगी है. फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. क्रिकेट मैच के दौरान कई बार देखा गया है कि फैंस जोखिम उठाकर अपने हीरो से मिलने के लिए मैच के दौरान मैदान के अंदर में पहुंच जाते हैं. ऐसा ही नजारा राजकोट में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान भी देखने को मिला, जिसमें भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच गया और कोहली के गले लग गया.
दरअसल, दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ, जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर थे, तभी एक फैन मैदान के अंदर घुस आया. फैन दौड़ते हुए विराट कोहली के पास पहुंचा और उनके गले लग गया. हालांकि, विराट कोहली भी बड़ी विनम्रता से उस शख्स से पेश आए और मैदान से बाहर जाने को कहा. इतनी देर में सुरक्षाकर्मियों ने आकर उस शख्स को पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए. कोहली के सुरक्षाकर्मियों से उस फैन से नरमी से पेश आने को कहा.
कोहली के पास पहुंचा फैन
बड़ी पारी नहीं खेल पाए कोहली
बात करें इस मुकाबले में विराट कोहली के प्रदर्शन की तो वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. पिछले वनडे में 93 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले कोहली इस मुकाबले में 23 रन ही बना पाए. उन्हें न्यूजीलैंड के युवा क्रिकेटर क्रिस्टियन क्लार्क ने अपनी गेंद पर बोल्ड कर लिया. कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद स्टंप्स पर जा लगी. कोहली के अलावा इस मैच में रोहित फैंस का भी दिल टूटा, जिन्होंने 24 रन ही बनाए और आउट हो गए. कोहली को भी क्लार्क ने ही अपना शिकार बनाया.
भारत को मिली हार
केएल राहुल के नाबाद 112 रन की पारी से भारत ने 284 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया को यह मैच गंवाना पड़ा. न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और विल यंग की पारियों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. मिचेल ने 133 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, यंग ने 87 रन बनाए. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पलट दिया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें