ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती इंग्लैंड की है (फोटो-AP)
भारत फरवरी में चार टेस्ट और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा. शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 6:18 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में ही खेला जाएंगे. पहला मुकाबला 5 फरवरी से और दूसरा 13 फरवरी से खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 4 मार्च और 12 मार्च को अहमदाबाद में खेले जाएंगे. इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज का भी अहमदाबाद में होना ही तय है.
आरटी पीसीआर के बाद बायो बबल में जाएगी टीम
फिलहाल तो अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज और इस दौरे का विजयी समापन करने की कोशिश कर रही है. सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाकर इसे और भी रोमांचक बना दिया था, अब चौथा टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है. हालांकि इस दौरे पर भारत को काफी झटके लगे हैं. करीब 10 खिलाड़ी हो गए हैं, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ टीम मुश्किल में पड़ सकती है.यह भी पढ़ें :
India vs Australia: मैथ्यू वेड पर ऋषभ पंत की टिप्पणियों से भड़के शेन वॉर्न और मार्क वॉ
Ind vs Aus: स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग कोच और फिजियो की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भारतीय गेंदबाजों की चोट है कारण
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए 27 जनवरी से चेन्नई में अपने अगले जैव-सुरक्षित माहौल में आरटी-पीसीआर जांच के बाद प्रवेश करेगी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि ऐसे में टीम के पास सिर्फ 12 दिन बचे हैं और चेतन शर्मा और सुनील जोशी (राष्ट्रीय चयनकर्ता) को यह पता ही नहीं है कि कौन से तेज गेंदबाज टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे. फिलहाल इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ही पूरी तरह से फिट लग रहे हैं, लेकिन उन्होंने काफी समय से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर होने वाले हनुमा विहारी इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.