हर्षित ने उड़ाई न्यूजीलैंड के ओपनर की गिल्लियां, गंभीर का रिएक्शन देखने लायक

हर्षित ने उड़ाई न्यूजीलैंड के ओपनर की गिल्लियां, गंभीर का रिएक्शन देखने लायक


Last Updated:

हर्षित ने उड़ाई न्यूजीलैंड के ओपनर की गिल्लियां, गंभीर का रिएक्शन देखने लायक

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की टीम के गेंदबाज हर्षित राणा को कोच गौतम गंभीर का चहेता बताया जाता है. इस खिलाड़ी की आलोचना के बाद मीडिया के सामने आकर उन्होंने उनका बचाव किया था. तीनों फॉर्मेट में खेल रहा ये गेंदबाज जब भी मैदान पर विकेट लेता है तो कैमरा सबसे पहले कोच गंभीर का तरफ ही घुमता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जब उन्होंने ओपनर डेवोन कॉनवे को क्लीन बोर्ड किया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था.

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 284 रन का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को देखते हुए ये लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा. 5वें ओवर तक मेहमान टीम के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था. छठा ओवर करने आए हर्षित राणा ने धाकड़ ओपनर डेवोन कॉनवे को अपनी अंदर आती गेंद पर चकमा दिया और वो क्लीन बोर्ड हो गए. 16 रन बनाने के बाद उनको वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा. ये विकेट टीम इंडिया के लिए अहम था क्योंकि ओपनिंग साझेदारी टूटी तो मैच में भारत की वापसी हुई.



Source link