- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Mohammed Siraj Gift THAR SUV Car By Anand Mahindra For India Win Test Series In Australia Gaba
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा काफी खुश नजर आए थे। उन्होंने 6 भारतीय युवा क्रिकेटर्स को THAR-SUV कार इनाम में देने का ऐलान किया था। इसी वादे के तहत तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार मिल चुकी है। हाल ही में फास्ट बॉलर टी नटराजन और शार्दूल ठाकुर को भी कार मिल चुकी है।
वादे के तहत भारतीय ओपनर शुभमन गिल और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी जल्द इस कार की डिलीवरी की जाएगी। सिराज के भाई और मां ने गिफ्ट लिया। इसकी फोटो तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया और कहा कि इस खुशी को जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
”देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि”
नटराजन को सबसे पहले गिफ्ट मिला था। उन्होंने कहा था, ‘भारत के लिए खेलना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरा रास्ता बेहद कठिन रहा है। पर इस दौरान मुझे जो प्यार और स्नेह मिला, उसने मुझे अभिभूत कर दिया। लोगों के समर्थन और प्रोत्साहन से मैं कुछ भी हासिल कर सकता हूं।’
नटराजन ने महिंद्रा को साइन्ड जर्सी गिफ्ट की
नटराजन ने लिखा, ‘जब मैंने महिंद्रा थार ड्राइव किया, तो मुझे मजा आया। मैं आनंद महिंद्रा जी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मेरे परिश्रम को देखा। आपका क्रिकेट के प्रति प्रेम देखकर मैं खुश हूं और आपको जल्द ही मेरे द्वारा साइन की गई जर्सी मिलेगी। यह जर्सी मैंने गाबा टेस्ट में पहनी थी।’
Playing cricket for India is the biggest privilege of my life. My #Rise has been on an unusual path. Along the way, the love and affection, I have received has overwhelmed me. The support and encouragement from wonderful people, helps me find ways to #ExploreTheImpossible ..1/2 pic.twitter.com/FvuPKljjtu
— Natarajan (@Natarajan_91) April 1, 2021
इस सम्मान को देश के युवा जरूर गौर कर रहे होंगे: शार्दूल
शार्दूल को भी कार मिल चुकी। उन्होंने कहा था कि यह एक शानदार गाड़ी है। मैं इसे ड्राइव करके खुश हूं। इस सम्मान को जरूर देश के युवा देख रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमारे योगदान को पहचानने के लिए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती
दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हराया था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया था, जिसमें 19 जनवरी को ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया की गाबा के मैदान पर 32 साल बाद पहली हार थी।
12.10 लाख रुपए है THAR SUV की शुरुआती कीमत
नई THAR SUV की शुरुआती कीमत 12.10 लाख रुपए है, जो इसके बेस पेट्रोल-मैनुअल मॉडल की कीमत है। हालांकि इसके टॉप स्पेक LX डीजल फोर व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 13 लाख रुपए है।
हायर ट्रिम-लेवल थार – LX के साथ उपलब्ध है और कई एडिशनल फीचर्स के साथ आता है। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील, हार्ड-टॉप या कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप का विकल्प, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता हैं। थार LX पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 12.49 लाख रुपए है, जबकि डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत 12.85 लाख रुपये है।