Chhindwara Sweet Contamination: मीठा खाने से पहले सोचें! जुन्नारदेव में मिठाई खाने के बाद युवती की मौत, उठे सवाल

Chhindwara Sweet Contamination: मीठा खाने से पहले सोचें! जुन्नारदेव में मिठाई खाने के बाद युवती की मौत, उठे सवाल


Last Updated:

Junnaradev Sweet Contamination: छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में हुए मिठाई कांड में बीमार हुई 22 वर्षीय खुशबू कथूरिया ने नागपुर एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ब्लड प्रेशर नियंत्रित न होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका. फिलहाल, इस मामले में जांच चल रही रही है.

राजेश कर्माले, 

Junnaradev Sweet Contamination: एमपी के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में हाल ही में हुए मिठाई कांड ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है. मिठाई खाने के बाद बीमार हुई खुशबू कथूरिया (22 वर्ष) ने नागपुर के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना स्थानीय लोगों और परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आई है. जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले शहर में हुई इस मिठाई कांड की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में खुशबू को तुरंत भर्ती किया गया था. उसे ब्लड प्रेशर और स्वास्थ्य स्थिति में असामान्यताओं के कारण नागपुर एम्स रेफर किया गया था. डॉक्टरों की लगातार निगरानी और इलाज के बावजूद, ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होने के कारण युवती ने जीवन की जंग हार गई.

हर संभव मदद का आश्वासन
जुन्नारदेव के बीएमओ (Block Medical Officer) ने बताया कि खुशबू का शव पोस्टमॉर्टम के बाद जुन्नारदेव के लिए भेजा जाएगा. परिवार को इस दुखद घटना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मिठाई में क्या कारण रहा, जिसने युवती समेत अन्य प्रभावितों को बीमार किया. स्थानीय प्रशासन ने मिठाई बेचने वाले दुकानदारों और निर्माण प्रक्रिया की भी जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन न करने के कारण यह घटना घटित हुई है, ऐसी संभावना पर भी अधिकारियों ने बल दिया है.

नागरिकों से की अपील
इस घटना ने शहरवासियों में सतर्कता की आवश्यकता को दोबारा उजागर किया है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करते समय उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर ध्यान दें. स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी कहा कि किसी भी अस्वस्थता या एलर्जी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

खुशबू कथूरिया की मौत ने इस मिठाई कांड को केवल स्थानीय स्वास्थ्य मामला नहीं, बल्कि एक सावधान करने वाली घटना बना दिया है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस मामले की पूरी जांच कर दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मीठा खाने से पहले जरूर सोचें! जुन्नारदेव में मिठाई खाने के बाद युवती की मौत



Source link