IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है. कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमों ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बड़े बदलाव किए हैं. भारत ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया है. वहीं, न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में अचानक 31 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री हुई है.
भारत के खिलाफ ODI सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहे न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. 31 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर जेडन लेनोक्स वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है. वहीं, भारतीय मूल के स्पिनर आदित्य अशोक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
31 साल के खिलाड़ी का ODI डेब्यू
31 साल के जेडन लेनोक्स न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 225वें खिलाड़ी बन गए हैं. लेनोक्स ने 25 साल की उम्र के बाद क्रिकेट में करियर बनाने का मन बनाया. वो न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने से पहले लैब, फील्ड टेक्नीशियन और ग्रीनकीपर के रूप में काम कर चुके हैं. 25 साल की उम्र के बाद उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया. घरेलू टूर्नामेंट फोर्ड ट्रॉफी में उन्होंने पिछले साल 16 विकेट लिए थे और इस सीजन में 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए.
सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री
वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वो बाकी बचे दोनों मैचों से बाहर हो गए. उनकी जगह दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में बदोनी नहीं बल्कि 22 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है. नीतीश रेड्डी अभी तक 2 ODI खेल चुके हैं.
IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स, काइल जेमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में रखा कदम, कौन बनेगा चैंपियन? जानें कब और कहां देखें मैच