IND vs NZ: राजकोट का पुराना श्राप बरकरार.. विराट-रोहित का जादू फेल, मिचेल-यंग ने दिखाया जीत का खेल

IND vs NZ: राजकोट का पुराना श्राप बरकरार.. विराट-रोहित का जादू फेल, मिचेल-यंग ने दिखाया जीत का खेल


India vs New Zealand 2nd ODI: राजकोट की मिट्टी टीम इंडिया के लिए बड़ा चैलेंज बनी हुई है. 6 सालों से भारत को इस मैदान पर वनडे में जीत नहीं मिली. ये श्राप भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे के रिजल्ट के बाद भी बरकरार है क्योंकि कीवी टीम ने भारत को इस मैदान पर 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है. मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली का जादू फेल नजर आया, लेकिन केएल राहुल ने रिकॉर्डतोड़ शतक ठोका. जवाब में न्यूजीलैंड की एक जोड़ी ने केएल राहुल की मेहनत पर पानी फेर दिया. 

न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस

मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की धीमी शुरुआत रही, लेकिन जब बूस्ट की बारी आई तो रोहित शर्मा 24 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. 56 रन बनाकर कप्तान शुभमन गिल भी चलते बने. विराट कोहली पर उम्मीद थी लेकिन 23 रन पर कोहली के विकेट से मैदान पर सन्नाटा छा गया. श्रेयस अय्यर दहाई का भी आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं रहे और टीम इंडिया की नैया डूबती नजर आ रही थी. न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए जबकि काइल जेमिसन, जैकरी फॉक्स, जेडन लिनक्स और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट हासिल किया.

Add Zee News as a Preferred Source


केएल राहुल ने बचाई लाज

ताश के पत्तों की तरह ढेर होती टीम इंडिया की लाज केएल राहुल ने बचाई. उन्होंने रविंद्र जडेजा (27) और नितीश रेड्डी (20) के साथ छोटी पार्टनरशिप की और टीम के स्कोर को 284 तक पहुंचा दिया. केएल राहुल ने 92 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के के दम पर 112 रन की पारी खेली. लेकिन उनकी पारी न्यूजीलैंड के दो स्टार खिलाड़ियों के सामने फीकी नजर आई जिन्होंने मुकाबले को एकतरफा बना दिया. 

ये भी पढ़ें.. कोहली फिर बने ODI के बादशाह, रोहित शर्मा अब नंबर-2 पर भी नहीं, टॉप-10 में कौन-कौन?

मिचेल-यंग की शतकीय साझेदारी

285 रन के लक्ष्य के जवाब में कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी क्योंकि टीम ने 46 पर अपने दोनों ओपनर्स खो दिए थे. लेकिन डेरिल मिचेल और विल यंग के सामने टीम इंडिया के गेंदबाजों की शक्तियां फेल नजर आईं. दोनों के बीच शतकीय पार्टनरशिप हुई. विल यंग बदकिस्मती से 98 गेंद में 7 चौकों की मदद से 87 रन ठोक पवेलियन लौट गए जबकि डेरिल मिचेल को कुछ जीवनदान मिले, जिसके चलते उन्होंने शानदार शतक जमाया और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने नाबाद 131 रन ठोके. अब सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक होगा जो 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. 



Source link