अंडर 19 Wc: ना चला वैभव का बल्ला, आयुष म्हात्रे भी फ्लॉप… पहले मैच में उलटफेर से बाल-बाल बचा भारत

अंडर 19 Wc: ना चला वैभव का बल्ला, आयुष म्हात्रे भी फ्लॉप… पहले मैच में उलटफेर से बाल-बाल बचा भारत


अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत और यूएसए के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान आयुष महा्त्रे के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए यूएसए टीम को महज 107 रनों पर ढेर कर दिया, जिसमें हेनिल पटेल ने 5 विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की हालत एक समय पर खराब हो चुकी थी. जब वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी बेहद कम रनों के अंतर पर आउट हो गए थे. हालांकि, अभिज्ञान कुंडू ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभालते हुए टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. इसी के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंंट मैच अपने नाम कर लिया है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source




Source link