जरा सी चूक और बड़ा हादसा, मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी से लगे पतले पाइप से गुजरते दिखे श्रद्धालु

जरा सी चूक और बड़ा हादसा, मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी से लगे पतले पाइप से गुजरते दिखे श्रद्धालु

homevideos

जरा सी चूक और बड़ा हादसा, मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी से लगे पतले पाइप से गुजरते दिखे श्रद्धालु

X

जरा सी चूक और बड़ा हादसा, मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी से लगे पतले पाइप से गुजरते दिखे श्रद्धालु

arw img

रिपोर्ट- कृष्णा. मध्य प्रदेश के मंडला में मकर संक्रांति पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. श्रद्धालु संगम घाट पर जान जोखिम में डालकर पाइप पर चलते हुए नर्मदा नदी पार कर रहे थे. दरअसल नर्मदा नदी पर संगम और पुरवा के बीच पुल बन रहा है. उसी के पास एक संकरा पाइप डाला गया है. बच्चे, महिला और पुरुष उसी पाइप पर कतारबद्ध होकर चलते नजर आए. वहीं नीचे नर्मदा का गहरा जल और ऊपर एक पतला पाइप. एक भी गलत कदम पर बड़ा हादसा हो सकता था जबकि संगम घाट तक आने के कई रास्ते हैं, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालते हुए इस तरह नदी पार करते दिखे. वहीं प्रशासन ने पुलिस की तैनाती भी की है लेकिन पुलिस भी श्रद्धालुओं को नहीं रोक पाई.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link