दतिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या से इलाके में दहशत: परिजन बोले- आरोपी खुलेआम घूम रहे; एसपी से कार्रवाई की मांग – datia News

दतिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या से इलाके में दहशत:  परिजन बोले- आरोपी खुलेआम घूम रहे; एसपी से कार्रवाई की मांग – datia News




दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत झांसी बायपास रोड पर युवक रामपाल गुर्जर की दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने गुरुवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार और ग्रामीण खौफ में हैं। मृतक के भाई कुश गुर्जर ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वह अपने भाई रामपाल के साथ बाइक से बुंदेला कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग आए। आरोप है कि इनमें अंशुल परिहार, के.पी. परिहार और मलखान परिहार सहित अन्य शामिल थे। बदमाशों ने कट्टे से फायर किया, जिससे गोली रामपाल के सिर में पीछे की ओर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हमले में बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे साथ चल रहे लोग भी जमीन पर गिर पड़े। आरोपी और रिश्तेदार खुलेआम घूम रहे
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी और उनके रिश्तेदार गांव में लगातार घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इससे न सिर्फ मृतक का परिवार बल्कि पूरे ग्राम जैतपुरा में डर का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष किसी बड़ी साजिश की तैयारी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपने बुजुर्ग परिजनों को गांव से बाहर भेजकर फिर वापस बुलाया है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में झूठा इल्जाम लगाया जा सके। मामले में एसपी ने परिजनों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



Source link