Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

धार कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट: मकर संक्रांति पर ठगों ने भेजे मैसेंजर संदेश, प्रशासन ने किया अलर्ट – Dhar News

Madhya Pradesh Samachar15/01/2026
धार कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट:  मकर संक्रांति पर ठगों ने भेजे मैसेंजर संदेश, प्रशासन ने किया अलर्ट – Dhar News




धार में मकर संक्रांति पर्व के दौरान साइबर ठगों ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से लोगों को संदेश भेजे गए। असामाजिक तत्वों ने कलेक्टर की प्रोफाइल फोटो और नाम का उपयोग कर हूबहू एक फर्जी अकाउंट तैयार किया। उन्होंने मैसेंजर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। आशंका जताई जा रही थी कि इन संदेशों के जरिए आगे चलकर आर्थिक मदद, बैंक जानकारी या अन्य निजी विवरण मांगे जा सकते थे। प्रशासन ने कहा- संदेशों को नजरअंदाज करें
प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का केवल एक आधिकारिक और सत्यापित फेसबुक अकाउंट ही वास्तविक है। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अन्य प्रोफाइल से आए संदेशों को नजरअंदाज करें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। यह पहली बार नहीं है जब कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग किया गया हो। इससे पहले भी उनके नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया जा चुका है, जिसमें श्रीलंका के कोड वाला एक मोबाइल नंबर सामने आया था। समय रहते जानकारी मिलने से एक बड़ी ठगी टल गई थी। गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया अकाउंट के झांसे में न आएं। उन्होंने ओटीपी, बैंक डिटेल्स या किसी भी गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी है। प्रशासन ने नागरिकों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें इस तरह का कोई फर्जी संदेश या अकाउंट नजर आता है, तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दें।



Source link

Tagged cyber fraud, Dhar Collector, dhar news, Fake Facebook account, Fraud Alert, Madhya Pradesh News, Makar Sankranti Scam, Online Scam

Post navigation

⟵ Krishi Tips: किसान अभी अगेती सब्जी लगाएं, सीजन की शुरुआत में होगा बंपर मुनाफा; ऐसे तैयार करें नर्सरी
पूर्वजों को मंदिर जाने से रोका, तो शरीर को ही बना लिया मंदिर, अब सिमटती जा रही परंपरा; जानें रामनामी समुदाय का इतिहास ⟶

Related Posts

IPL Satta Racket In Bangana Aera Indore Madhya Pradesh | दरवजा खुलते ही एक कमरे में 8 लोग कागज पेन लेकर बैठे थे, हाथ में फोन और टीवी पर थी सभी की निगाहें, 16 पेज में लिख रखा था सट्‌टे का हिसाब
IPL Satta Racket In Bangana Aera Indore Madhya Pradesh | दरवजा खुलते ही एक कमरे में 8 लोग कागज पेन लेकर बैठे थे, हाथ में फोन और टीवी पर थी सभी की निगाहें, 16 पेज में लिख रखा था सट्‌टे का हिसाब

इंदौर20 मिनट पहले कॉपी लिंक आरोपी टीवी में मैच देखकर सट्टे पर दांव लगवा रहे थे। बाणगंगा पुलिस ने विजयवर्गीय…

दतिया में शिशु की मौत टीकाकरण से नहीं हुई:  पोस्टमार्टम में खुलासा, दूध फेफड़ों में जाने से हुई मृत्यु – datia News
दतिया में शिशु की मौत टीकाकरण से नहीं हुई: पोस्टमार्टम में खुलासा, दूध फेफड़ों में जाने से हुई मृत्यु – datia News

दतिया जिले के ग्राम ककरौआ में टीकाकरण के बाद शिशु की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार…

शाजापुर में देर शाम 15 मिनट तक तेज बारिश:  जिले में 6 नवंबर तक हल्की वर्षा की संभावना, 7 से बढ़ेगी ठंडी – shajapur (MP) News
शाजापुर में देर शाम 15 मिनट तक तेज बारिश: जिले में 6 नवंबर तक हल्की वर्षा की संभावना, 7 से बढ़ेगी ठंडी – shajapur (MP) News

शाजापुर में सोमवार शाम करीब 8:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई,…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories