नीमच शहर के तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। मोरवी नंदन मित्र मंडल द्वारा ग्यारस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उमड़े। देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक जीतू धोरा (रतलाम) और अजय पाटीदार (मंदसौर) ने मंच संभाला। उनकी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भक्ति का यह सिलसिला भोर होने तक जारी रहा। कलाकारों की सुरीली आवाज और वाद्य यंत्रों की थाप ने पूरे माहौल को श्याममय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान भव्य रंगारंग आतिशबाजी भी की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ, जिसमें देर रात तक भारी भीड़ मौजूद रही।
Source link