रात का पारा भी चढ़ा, कोहरा अलसुबह तक सिमटा – Ujjain News

रात का पारा भी चढ़ा, कोहरा अलसुबह तक सिमटा – Ujjain News




मकर संक्रांति के साथ दिन और रात का पारा चढ़ने लगा है। इसी तरह कोहरे का दायरा अलसुबह तक सिमटकर रह गया है। शाम ढलने के बाद भी सर्द हवा का ज्यादा असर महसूस नहीं हो रहा है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जबकि न्यून. तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। आर्द्रता सुबह 88 और शाम को 56 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 6 किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने से दिन में धूप के तेवर तीखे होने लगेंगे, जबकि रात में सर्द हवा एक सप्ताह तक ठंड का एहसास करवाएगी।



Source link