Last Updated:
Gas Cylinder Winter Usage Tips: सर्दी का मौसम आते ही रसोई में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. चाय बार-बार बनाना, खाना गर्म करना और देर तक पकाने की वजह से अक्सर सिलेंडर समय से पहले ही खत्म हो जाता है. ऐसे में अगर आप थोड़ी सी समझदारी और कुछ आसान कुकिंग ट्रिक्स अपनाएं, तो सर्दियों में भी गैस की अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.
सर्दी में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. ऐसे में ज्यादा यूज होने के कारण गैस जल्दी खत्म भी हो जाती है. आप कुछ स्मार्ट कुकिंग टिप्स फॉलो करके गैस की आसानी से बचत कर सकते हैं. इस बारे में जानें कि कैसे गैस बचाई जा सकती है.

खाना बनाने के लिए अधिकतर लोग गैस का इस्तेमाल करते हैं. सर्दियों के मौसम में गैस का इस्तेमाल अन्य मौसम की अपेक्षा काफी बढ़ जाता है. चाय बनाने से लेकर खाना गर्म करने के लिए लोग गैस ऑन कर लेते हैं. इससे न सिर्फ गैस ज्यादा लगती है, बल्कि गैस सिलेंडर जल्दी खत्म भी हो जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे सर्दियों में गैस बचाने के कुछ टिप्स, जिससे गैस कम खर्च होगी.

कई लोग सर्दियों में बर्तन साफ करने के डर से प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कम कर देते हैं. मगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल गैस सिलेंडर बचाने का स्मार्ट नुस्खा साबित हो सकता है. इससे न सिर्फ खाना जल्दी पक जाता है, बल्कि गैस की भी काफी बचत होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में गैस बचाने के लिए आप पतले तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बर्तन जल्दी गर्म हो जाएगा. वहीं मोटे तले वाले बर्तनों की अपेक्षा पतले तले वाले बर्तन में खाना जल्दी पक भी जाएगा. जिससे आपका गैस सिलेंडर कई दिनों तक चल सकेगा.

खुले बर्तन में खाना पकाने से भाप बाहर निकल जाती है, जिसके कारण खाना बनाने में गैस और समय दोनों ज्यादा लगते हैं. ऐसे में ढक कर खाना पकाना बेहतर ऑप्शन होता है. इससे खाना जल्दी बनता है और ढक्कन से ढकने पर खाना देर तक गर्म भी रहता है.

कुछ लोग जल्दबाजी में गीले बर्तन को ही गैस पर रख देते हैं, जिसके कारण बर्तन को गर्म होने में काफी समय लगता है. इसलिए गैस पर बर्तन रखने से पहले इसे किसी साफ कपड़े से पोछकर सुखा लें. इससे बर्तन जल्दी हीट हो जाएगा और गैस भी कम खर्च होगी.

वैसे तो गैस जलते समय बर्नर से ब्लू फ्लेम निकलती है, मगर बर्नर गंदा होने पर इसमें से लाल या पीली फ्लेम निकलने लगती है. ऐसे में आप बर्नर को निकालकर गर्म पानी से साफ कर सकते हैं. जिससे गैस बर्नर में फंसकर वेस्ट नहीं होगी. साथ ही खाना बनाने से पहले गैस पाइप, बर्नर और रेगुलेटर में लीकेज चेक करके आप गैस की बचत कर सकते हैं.

थोड़ी सी सावधानी और समझदारी अपनाकर सर्दियों में भी आप गैस सिलेंडर की अच्छी बचत कर सकते हैं. इससे आपकी जेब पर भी असर नहीं आएगा और गैस सिलेंडर भी लंबा चलेगा.