3 मैच 16 विकेट.. संन्यास की उम्र में अवॉर्ड की झड़ी, खूंखार पेसर को ICC ने भी दिया सम्मान

3 मैच 16 विकेट.. संन्यास की उम्र में अवॉर्ड की झड़ी, खूंखार पेसर को ICC ने भी दिया सम्मान


ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क बढ़ती उम्र के साथ और भी घातक होते दिख रहे हैं. 35 साल में आमतौर पर गेंदबाज अपने करियर के अंतिम पढ़ाव पर होते हैं लेकिन स्टार्क अवॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं. उन्हें दिसंबर महीने के लिए ‘ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ के लिए सम्मानित किया गया है. एशेज 2025-26 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गदर काट दिया था.

एशेज सीरीज के हीरो रहे स्टार्क

35 साल के स्टार्क ने हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज के हीरो साबित हुए थे जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीत दर्ज की. स्टार्क ने 31 विकेट झटके थे और दो अर्धशतक भी बनाए. उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. इस प्रदर्शन के बाद उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था क्योंकि उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए थे और 139 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


नॉमिनेट होने पर जाहिर की थी खुशी

स्टार्क को अपने घर में एशेज जीतने के बाद यह अवॉर्ड जीतने पर गर्व था. स्टार्क ने ICC से कहा, ‘ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना जाना सम्मान की बात है और यह और भी खास है कि यह इतनी सफल घरेलू एशेज जीत के बाद मिला है. अपने घरेलू दर्शकों के सामने इतनी आइकॉनिक सीरीज़ जीतने में भूमिका निभाना कुछ ऐसा है जिसे हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे.’

ये भी पढे़ं.. बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल.. BPL मैच में खिलाड़ियों ने खेलने से अचानक किया इनकार

WTC Final की तैयारी के लिए कसी कमर

उन्होंने आगे कहा, ‘एक टीम के तौर पर, हमने पिछले कुछ सालों में कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं. अब हमारा ध्यान अगले साल ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में जगह बनाने की तरफ इस मोमेंटम को बनाए रखने पर है.’ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और न्यूज़ीलैंड के जैकब डफी जैसे दो अन्य प्रभावशाली खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा. ग्रीव्स के लिए न्यूज़ीलैंड में यह महीना यादगार रहा, उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 56.60 की औसत से 283 रन बनाए. उनका असाधारण प्रदर्शन क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में था, जहाँ उन्होंने चौथी पारी में नाबाद 202 रन बनाकर मैच बचाया और अपनी टीम को ड्रॉ कराने में मदद की.



Source link