U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी पर थी नजर, पटेल ने काटा गदर, 18 साल के युवा गेंदबाज ने मचाया आतंक!

U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी पर थी नजर, पटेल ने काटा गदर, 18 साल के युवा गेंदबाज ने मचाया आतंक!


U19 World Cup: भारत और अमेरिका के बीच आज यानी 15 जनवरी से अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ज़िम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान आयुष म्हात्रे के इस फैसले को सही साबित करते हुए अमेरिकी टीम को महज 107 रनों पर ढेर कर दिया, जिसमें सबसे खास योगदान 18 वर्षीय हेनिल पटेल का रहा. पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटकने का कारनामा कर डाला. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अमेरिका पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है. 

107 रनों पर ढेर हुई USA

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएस की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज अमरिंदर गिल 1 रन और साहिल गर्ग महज 16 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे. टीम शुरुआती झटकों से उबरी ही थी कि महज 15 ओवर के भीतर कप्तान समेत टीम ने 5 विकेट खो दिए. 1 के बाद एक लगातार हेनिल ने अमेरिकी खिलाड़ी को चलता किया. उनकी कसी हुई गेंदबाजी के सामने विरोधी टीम की 1 ना चली औ महज 35 ओवर में यूएस ए 107 रनों पर धराशाई हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source


हेनिल का पंजा

18 वर्षीय मीडियम पेसर गेंदबाज हेनिल पटेल ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार शिकंजा कसते हुए सधी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने महज 7 ओवर में  2.30 की इकोनॉमी से धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 1 ओवर मेडन भी फेंका. पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया अमेरिका को महज 107 रनों पर रोकने में कामयाब रही.

गुजरात से रखते हैं ताल्लुक

गुजरात के वलसाड में जन्में 18 वर्षीय गेंदबाज हेनिल पटेल का जन्म 28 फरवरी 2007 को हुआ था.महज 18 साल की उम्र में उन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए खूब नाम कमाया और अंडर 19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अपनी जगह बनाई. साथ ही उन्होंने पहले ही मुकाबले में ये साबित कर दिखाया कि उन्हें टीम में क्यों रखा गया है. हेनिल अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. खासकर इन स्विंग और आउट स्विंग कराने में उन्हें महारत हासिल है.

 

 



Source link