एक ओवर में 32 रन और 41 गेंद में जड़ दिया शतक, स्मिथ ने T20 मैच में उड़ाया गर्दा

एक ओवर में 32 रन और 41 गेंद में जड़ दिया शतक, स्मिथ ने T20 मैच में उड़ाया गर्दा


Last Updated:

Steve Smith 41 ball Hundred: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों में शतक ठोका. यह इस लीग इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज सैकड़ा है. 100 रन की पारी के दौरान स्मिथ ने एक ओवर में 32 रन ठोके, जो इस लीग इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया.

स्टीव स्मिथ का बिग बैश लीग में तूफानी शतक से धमाका.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर के खिलाफ तूफानी शतक से तहलका मचाया. सिडनी सिक्सर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे स्मिथ ने सिर्फ 41 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जिससे वह इस लीग इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. 42 गेंदों में 100 रन की इस विस्फोटक पारी के दौरान स्मिथ ने कई कारनामे किए. एक ओवर में उन्होंने चार छक्कों के साथ इतने रन ठोक दिए, कि यह इस लीग इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ. इसके अलावा स्मिथ अपने एक गगनचुंबी छक्के को लेकर भी छा गए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

एक ओवर में 32 रन और 41 गेंद में जड़ दिया शतक, स्मिथ ने T20 मैच में उड़ाया गर्दा



Source link