केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा शाही अंदाज, खुद ड्राइव की विंटेज कार, देखें Video
रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने के मुखिया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में शाही अंदाज देखने को मिला. वह विंटेज कार ड्राइव करते दिखे. सिंधिया विंटेज कार ड्राइव करते हुए मेहमानों और परिवार के साथ मोती महल घूमने गए. मोती महल मार्ग से निकले, तो वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए.
केंद्रीय मंत्री चार दिवसीय ग्वालियर अंचल के दौरे पर आए थे. इसी बीच व्यस्तता से समय निकालकर वह विंटेज कार की सवारी करते हुए भी नजर आए.