WPL 2026: कौन है 25 साल की ये बल्लेबाज, जिसकी अचानक खुली किस्मत? गुजरात ने RCB के खिलाफ मैदान में उतारा

WPL 2026: कौन है 25 साल की ये बल्लेबाज, जिसकी अचानक खुली किस्मत? गुजरात ने RCB के खिलाफ मैदान में उतारा


Gujarat Giants vs Royal Challengers Bengaluru: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के नौवें मैच में गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने हुईं. गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. उसने इस मैच में 25 साल की बल्लेबाज शिवानी सिंह को मौका दिया. उन्होंने इस मैच में डेब्यू किया. वह अब तक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेली हैं. इस तरह उन्होंने एक अनकैप्ड प्लेयर के रूप में डेब्यू किया.

नंबर-1 बनने की लड़ाई

आरसीबी ने अब तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. गुजरात जाएंट्स ने 3 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के पास चार-चार प्वाइंट्स हैं. ऐसे में इस मैच में जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी. आरसीबी ने पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया था. दूसरी ओर, गुजरात जाएंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन हैं शिवानी सिंह?

शिवानी सिंह एक प्रतिभावान विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जो महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स (GG) की सदस्य हैं. उन्हें 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर गुजरात ने खरीदा है. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली शिवानी ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2025 में अपनी काबिलियत दिखाई थी. इसी की बदौलत उन्हें शिवानी ने टीम में खरीदा है.

गुजरात की कप्तान ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि शिवानी, आयुषी सोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगी. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि प्रोसेस के मामले में हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है. पिछले कुछ मुकाबलों में यह दिखा है कि यह एक इस्तेमाल किया हुआ विकेट है. हार्ड बॉल से स्पिनर्स को भी थोड़ा फायदा होता है. हमारे बॉलिंग ग्रुप को शुरुआती विकेट लेकर उन्हें चेज किए जा सकने वाले टोटल तक रोकना होगा. इस ग्राउंड पर डिफेंड करना काफी मुश्किल है, इसलिए आखिर में हम उन्हें जितना हो सके कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें: BBL में रिजवान के बाद बाबर आजम की बेइज्जती, स्टीव स्मिथ ने यूं बनाया पाकिस्तानी का मजाक, जमकर वायरल हो रहा Video

आरसीबी की टीम  में बदलाव नहीं

दूसरी ओर, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंधाना ने कहा, ”टॉस कभी आपके वश में नहीं होता. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में अलग-अलग परिस्थितियों का अनुभव करना अच्छा होता है. मैं इससे खुश हूं. पहले बैटिंग या फील्डिंग के मामले में विकेट काफी बराबरी का रहा है. अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो टॉस उतना मायने नहीं रखेगा.”

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का बवाल… बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार, अब क्या करेगी जय शाह की टीम?

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपरकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ और लॉरेन बेल.



Source link