छतरपुर के सटई रोड स्थित शंकर ट्रेडिंग कंपनी पर जीएसटी विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम छापा मारा है। यह कार्रवाई मुरैना से माल की खरीद के दौरान फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने के संदेह में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जीएसटी टीम कंपनी के दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, कितनी राशि की टैक्स चोरी या फर्जी आईटीसी का मामला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम आंकड़े सामने आ पाएंगे। जीएसटी विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जांच लगातार जारी है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में भी हलचल देखी जा रही है।
Source link