जडेजा के सपोर्ट में उतरे सिराज, खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

जडेजा के सपोर्ट में उतरे सिराज, खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान


Last Updated:

Siraj back Jadeja form: मोहम्मद सिराज का कहना है कि रवींद्र जडेजा की फॉर्म को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि एक विकेट लेते ही वह लय में लौट आएंगे.सिराज भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे से पहले जडेजा के सपोर्ट में उतर आए हैं जो इस समय विकेट के लिए तरस रहे हैं. जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ये भी कहा जा रहा है कि अगर उनकी फॉर्म आगे भी इसी तरह रही तो फिर वह जल्द ही रिटायरमेंट का भी ऐलान कर सकते हैं.

रवींद्र जडेजा की सपोर्ट में उतरे मोहम्मद सिराज.

इंदौर.  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का समर्थन करते हुए कहा कि वो जल्दी ही अपनी लय में लौट आएंगे. सिराज ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जडेजा को बस एक विकेट की जरूरत है, जिससे उनकी फॉर्म वापस आ जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में जडेजा को विकेट नहीं मिला था और इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वो सिर्फ एक विकेट ले पाए थे. सिराज ने मैच से पहले पत्रकारों से कहा, मुझे नहीं लगता जडेजा की फॉर्म कोई चिंता की बात है. बस एक विकेट की बात है, एक बार उन्हें विकेट मिल जाए तो आप बिल्कुल अलग गेंदबाज देखेंगे.

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कहा कि दोनों वनडे में दबाव के बावजूद गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया. दूसरे वनडे में कुछ मौके गंवाए जिससे न्यूजीलैंड सीरीज बराबर करने में कामयाब रहा. उन्होंने कहा, हमने दोनों मैचों में अच्छा खेला. पहले वनडे में हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रहीं. दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश रेड्डी ने भी योगदान दिया.

रवींद्र जडेजा की सपोर्ट में उतरे मोहम्मद सिराज.

डैरिल मिचेल की मैच जिताऊ पारी पर सिराज ने कहा कि भारत के पास जीतने का मौका था. उन्होंने कहा, एक मौका था जब कैच छूटा. अगर हमने उस मौके का फायदा उठाया होता तो नतीजा अलग हो सकता था. बड़े बल्लेबाज ज्यादा मौके नहीं देते, जब उन्हें जीवनदान मिलता है तो उसकी कीमत चुकानी पड़ती है. सिराज ने कहा, हमने उसे आउट करने की पूरी कोशिश की और खासकर बीच के ओवरों के लिए योजना बनाई थी, लेकिन आखिर में बात उस एक मौके पर आकर रुक गई.

अगर हमने उस मौके का फायदा उठाया होता तो स्थिति अलग होती. सिराज ने कहा कि निर्णायक मैच से पहले टीम का माहौल पॉजिटिव है. उन्होंने कहा, टीम का माहौल बहुत अच्छा है, सीनियर खिलाड़ियों का पूरा सहयोग मिल रहा है. जीत-हार होती रहती है, लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत पॉजिटिव है.

मोहम्मद सिराज का टी20 विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर पहला रिएक्शन आया है.

दौर के छोटे मैदान पर अर्शदीप सिंह के नई गेंद से गेंदबाजी करने की संभावना पर सिराज ने कहा कि अंतिम एकादश का फैसला टीम मैनेजमेंट करता है. उन्होंने कहा, अर्शदीप ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और नई गेंद से विकेट लिए हैं. कप्तान और कोच खिलाड़ियों की भूमिका तय करते हैं, लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर अगर दूसरे छोर से कोई विकेट ले रहा है तो मेरा काम दबाव बनाना और रन रोकना है. मुझे उस पर पूरा भरोसा है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

जडेजा के सपोर्ट में उतरे सिराज, खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान



Source link