ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी दंपति को मिली जमानत: भाजपा विधायक के आरोपों के बीच कोर्ट ने दी राहत – Dhar News

ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी दंपति को मिली जमानत:  भाजपा विधायक के आरोपों के बीच कोर्ट ने दी राहत – Dhar News




धरमपुरी न्यायालय ने ब्लैकमेलिंग मामले के आरोपी दीपिका और उनके पति काशिफ को मुचलके पर जमानत दे दी है। न्यायाधीश विवेक जैन ने सुनवाई के दौरान दंपति को विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई। यह मामला भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोपों से जुड़ा है। विधायक ठाकुर ने 14 जनवरी को धार के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दीपिका ठाकुर और काशिफ खान पर 2 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, धार जिले की धामनोद पुलिस ने धामनोद निवासी बबीता पाटीदार की शिकायत पर दीपिका ठाकुर और काशिफ खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। बबीता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी दंपति विधायक कालू सिंह ठाकुर से मदद मांगने के लिए उनकी दुकान पर आए थे। बबीता के अनुसार, दीपिका ने बाद में अलग-अलग नंबरों से विधायक ठाकुर को फोन कर धमकी दी और उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। दंपति पर बबीता पाटीदार को भी बदनाम करने का आरोप है। धामनोद पुलिस ने 14 जनवरी को मामला दर्ज कर एक विशेष टीम लखनऊ भेजी, जिसने दीपिका ठाकुर और काशिफ खान को गिरफ्तार किया। धामनोद पुलिस से सुपुर्दगी लेने के बाद, धरमपुरी पुलिस ने आरोपी दंपति को बच्चों के साथ धरमपुरी न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश विवेक जैन ने मामले की सुनवाई की और आरोपियों को विधिक सहायता प्रदान करने के बाद मुचलके पर जमानत दे दी।



Source link