माथे पर चंदन, चेहरे पर याचना, विराट कोहली महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

माथे पर चंदन, चेहरे पर याचना, विराट कोहली महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल


Last Updated:

भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी चर्चा जितनी क्रिकेट की वजह से हुई है उससे कहीं ज्यादा भक्ति की तरफ मुड़ने के कारण होती रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए. उनके साथ कुलदीप यादव और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर पहुंचे. वनडे सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब दोनों खिलाड़ी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में खेलते नजर आएंगे.

विराट कोहली ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विराट और कुलदीप मंदिर में पूजा करते नजर आए. मंदिर से बाहर निकलते समय पुजारियों और सुरक्षा अधिकारियों ने विराट को घेरा हुआ था. एक रिपोर्टर के अभिवादन पर विराट ने ‘जय श्री महाकाल’ कहा. कुलदीप यादव ने बताया कि महाकाल मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने सिर्फ यही प्रार्थना की कि क्रिकेट और जीवन में अच्छा करें. दोनों क्रिकेटर शनिवार सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. वे करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और आरती देखी. मंदिर में रहने के दौरान पुजारी ने उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाया.





Source link