INDW vs SLW: लास्ट मूमेंट में हरमनप्रीत ने प्रचंड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ाए कदम, मिताली राज की बराबरी

INDW vs SLW: लास्ट मूमेंट में हरमनप्रीत ने प्रचंड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ाए कदम, मिताली राज की बराबरी


IND W vs SL W: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज की और 5-0 से क्लीन स्वीप किया. मुकाबले की नायक हरमनप्रीत कौर रहीं जिन्होंने इस मैच में मिताली राज के बड़े रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा दिया है. अब हरमनप्रीत कौर भारत की तरफ से संयुक्त रूप से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाली बल्लेबाज बन चुकी हैं. 

कप्तान कौर ने बचाई लाज

आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरी थी. स्मृति मंधाना रेस्ट पर थीं और टीम इंडिया लड़खड़ा गई. भारतीय टीम ने अपने 5 बल्लेबाजों को 100 के स्कोर के अंदर ही खो दिया था. लेकिन फिर कप्तान कौर ने मोर्चा संभाला और हरमन ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने अपनी दोस्त स्मृति मंधाना का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनकी हाफ सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 175 रन टांग दिए.

Add Zee News as a Preferred Source


12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच

टी20 फॉर्मेट में कप्तान कौर ने 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. पूर्व दिग्गज मिताली राज के नाम भी 12 बार प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड है. तीसरे और चौथे नंबर पर 8-8 अवर्ड जीतकर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का नाम है. कप्तान कौर ने स्मृति मंधाना के श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

ये भी पढ़ें.. WPL से पहले UP वॉरियर्स को मिला ‘धोखा’, नहीं खेलेगी स्टार पेसर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड (भारतीय)

564 – हरमनप्रीत कौर (24 पारियां)
549 – स्मृति मंधाना (24 पारियां)
547 – जेमिमा रोड्रिग्स (16 पारियां)
424 – शेफाली वर्मा (14 पारियां)

T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाली भारतीय प्लेयर्स

12 – हरमनप्रीत कौर*
12- मिताली राज
8- शैफाली वर्मा
8- स्मृति मंधाना



Source link