एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. 26 IAS अफसरों के तबादले, पर्यटन टी ईलैयाराजा के हवाले

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. 26 IAS अफसरों के तबादले, पर्यटन टी ईलैयाराजा के हवाले


Last Updated:

ख़बरें फटाफट

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक सर्जरी में पर्यटन, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य, गृह, संस्कृति, ऊर्जा और वाणिज्य जैसे अहम विभागों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार का फोकस स्पष्ट रूप से कार्य निष्पादन, विभागीय समन्वय और योजनाओं के तेज क्रियान्वयन पर दिख रहा है. इस तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव पर्यटन विभाग को लेकर सामने आया है, जहां टी. ईलैयाराजा को पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, तरूण राठौड़ को ट्राइबल कमिश्नर बनाया गया है. इन बदलावों को सरकार की रणनीतिक प्रशासनिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

भोपाल से जारी इस तबादला आदेश के बाद मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक हलचल तेज हो गई है. शिवशेखर शुक्ला को पर्यटन विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव गृह एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही स्वास्थ्य, ऊर्जा और वाणिज्य जैसे विभागों में भी अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. प्रशासनिक हलकों में इसे आगामी योजनाओं, निवेश और सामाजिक योजनाओं की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. कर्मचारियों और नागरिकों के बीच भी यह फेरबदल चर्चा का विषय बना हुआ है. सरकार का मानना है कि यह बदलाव प्रशासन को नई गति और स्पष्ट दिशा देगा.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

एमपी में बड़ा फेरबदल. 26 IAS अफसरों के तबादले, पर्यटन टी ईलैयाराजा के हवाले



Source link