कौन हैं विहान मल्होत्रा जो बांग्लादेश की टीम पर कहर बनकर टूटे, पलट दी हारी बाजी

कौन हैं विहान मल्होत्रा जो बांग्लादेश की टीम पर कहर बनकर टूटे, पलट दी हारी बाजी


Last Updated:

भारतीय अंडर 19 टीम के उप कप्तान विहान मल्होत्रा

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे खराब रिश्तों के बीच दोनों टीमों के बीच आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया. मैच से पहले ही माहौल गर्म था और टॉस पर जब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विरोधी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया तो मामला पूरी तरह से बदल गया. भारत ने खराब शुरुआत के बाद भी वैभव सूर्यवंशी के 72 और अभिज्ञान कुंडू के 80 रन के दम पर 238 रन बनाने में कामयाब हुआ. इस मैच में असली कमाल विहान मल्होत्रा ने किया. उन्होंने भारत के लिए 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार (17 जनवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई.

बल्लेबाज में नाकाम रहने के बाद जब कप्तान ने उनको बॉल थमाई तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना बांग्लादेशी टीम ने नहीं की थी. बैटिंग करने उतरे विहान महज 7 रन (24 गेंद) ही बना सके थे. लेकिन आखिरी में आकर 4 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने मैच का नक्शा बदल दिया. बांग्लादेश के सामने भारत द्वारा बनाए गए 238 रन के बदले बारिश की वजह से 29 ओवर में 165 रन का संशोषित लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई.



Source link