Last Updated:
Tips And Tricks: घरों में कॉकरोच की मौजूदगी सिर्फ गंदगी और बीमारी की निशानी ही नहीं बल्कि मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाती है. यदि आपके भी घर या आसपास पर कहीं पर बार-बार तिलचट्टे यानी कॉकरोच निकल रहे हैं और आप काफी परेशान हो गए हैं, तो आपको परेशान नहीं होना है. अब आप आपके घर में मौजूद दो चीजों का इस्तेमाल कर इन कॉकरोच को भगा सकते हैं.
कभी किचन में तो कभी बाथरूम में कॉकरोच तो आए दिन घूमते दिख जाते हैं. यूं तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के स्प्रे आते हैं. लेकिन अगर आप कॉकरोच भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनकी मदद से न केवल कॉकरोच भाग जाएंगे बल्कि छोटे-मोटे कीड़े-मकौड़े से भी आप निजात पा लेंगे.

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च को पानी में उबालकर एक तेज़ गंध वाला स्प्रे बनाएं, इन सामग्रियों की तीखी सुगंध काॅकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. इसलिए इनका घर से प्रकोप खत्म हो जाता है.

अमोनिया को पानी में मिलाकर फर्श, काउंटरटॉप और अन्य सतहों को साफ करें. इससे आपका घर कीटाणुरहित होता है बल्कि घर से आने वाले सीलन की बदबू भी दूर हो जाएगी. यह कॉकरोचों को अंदर आने से रोकेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बेकिंग सोडा और चीनी घर से आप स्प्रे बनाएं. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं. उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच होने की संभावना है.

बोरिक एसिड को कॉकरोच के घरेलू उपचारों में से सबसे प्रभावी माना जाता है. बेहतरीन प्रभाव के लिए कोनों और फर्श पर इस पाउडर की थोड़ी मात्रा छिड़कें, फिर इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि कॉकरोच इसके संपर्क में न आ जाएं.

तेजपत्ता की तेज़ गंध तिलचट्टों को नापसंद होती है. पत्तों को कुचलकर उन जगहों पर बिखेर दें जहां तिलचट्टे मौजूद हों, इससे वे प्रभावी रूप से दूर रहेंगे.

नीम के तेल या पाउडर से कॉकरोच नष्ट हो जाते हैं. नीम के तेल के साथ कोलगेट मिला लें लिक्विड के रूप में इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ थोड़ी ज्यादा मात्रा में नीम का तेल मिलाएं और इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहां ये कीट देखे गए हैं.

एक जार में पेट्रोलियम जेली लगाएं और उसमें ब्रेड या फल जैसा चारा रखें। कॉकरोच अंदर चढ़ तो जाते हैं, लेकिन चिपचिपी सतह के कारण बाहर नहीं निकल पाते.

नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो कॉकरोचों को अप्रिय होता है. नींबू के रस और पानी के घोल से सतहों को पोंछने से आप न केवल उस क्षेत्र को साफ करते हैं बल्कि एक प्राकृतिक अवरोध भी बनाते हैं.