सुबह 5 बजे से गरमागरम नाश्ता! भोपाल के जहांगीराबाद में इस जगह पर लगती है स्वाद के दीवानों की भीड़

सुबह 5 बजे से गरमागरम नाश्ता! भोपाल के जहांगीराबाद में इस जगह पर लगती है स्वाद के दीवानों की भीड़


Last Updated:

Bhopal Morning Breakfast Point: भोपाल को झीलों के शहर के साथ-साथ उसके लजीज खानपान के लिए भी जाना जाता है. दिन चढ़ते ही यहां के फेमस फूड प्वाइंट्स पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है, लेकिन अगर बात तड़के सुबह नाश्ते की हो, तो विकल्प बेहद सीमित रह जाते हैं. खासतौर पर मॉर्निंग वॉक, ड्यूटी या सफर पर निकलने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या होती है. ऐसे में भोपाल के दिल में मौजूद एक जगह है. जहां सुबह 5 बजे ही नाश्ते के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है और यहां का स्वाद लोगों को बार-बार खींच लाता है.

झीलों के शहर भोपाल में वैसे तो खाने-पीने के कई बेहतरीन और टेस्टी ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन सुबह-सुबह स्वादिष्ट और गरमागरम नाश्ता मिल जाए, यह हर जगह संभव नहीं होता. अक्सर लोग सुबह घूमते-फिरते रहते हैं और ज्यादातर दुकानें बंद मिलती है. जिससे उन्हें निराश लौटना पड़ता है. ऐसे में अगर आपको एक भरोसेमंद मॉर्निंग ब्रेकफास्ट प्वाइंट मिल जाए, तो दिन की शुरुआत और भी खास हो जाती है.

mp

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खानपान के लिए मशहूर जगहों पर दिनभर रौनक रहती है. लेकिन तड़के सुबह नाश्ते की बात करें तो गिनी-चुनी ही दुकानें खुली मिलती हैं. इन्हीं में से एक खास नाम है अम्बिका नाश्ता घर. यह जगह उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो सुबह जल्दी उठकर काम पर निकलते हैं या मॉर्निंग वॉक के बाद अच्छा नाश्ता करना चाहते हैं.

hindi

भोपाल के बीचों-बीच जहांगीराबाद इलाके में स्थित अम्बिका नाश्ता घर शहर की उन इकलौती जगहों में शामिल है, जहां सुबह 5 बजे से ही स्वादिष्ट नाश्ता मिलने लगता है. यहां पोहा-जलेबी, गरम कचौड़ी, समोसे और चाय की खुशबू सुबह-सुबह ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है. यही वजह है कि यहां सुबह तड़के ही ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

food

जहांगीराबाद पुलिस लाइन के पास मौजूद यह दुकान सुबह करीब 4 बजे ही खुल जाती है, ताकि 5 बजे से नाश्ता परोसा जा सके. आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां सुबह का नाश्ता करने पहुंचते हैं. कई लोगों के लिए यह जगह उनकी रोज़मर्रा की आदत बन चुकी है, जहां बिना ज्यादा इंतजार किए स्वाद और गुणवत्ता दोनों मिलते हैं.

hindi

अगर आप भी सुबह-सुबह नाश्ता करने के शौकीन हैं और भोपाल में हमेशा किसी अच्छी जगह की तलाश में रहते हैं, तो अम्बिका नाश्ता घर आपकी खोज खत्म कर सकता है. यहां आपको गरमागरम पोहा-जलेबी के साथ-साथ आलू वड़ा, भजिया, समोसे और चाय जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं, वो भी एक ही जगह पर.

hindi

अब अगर कभी सुबह के वक्त नाश्ता करने का मन हो और आसपास ज्यादातर दुकानें बंद मिलें, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. भोपाल के जहांगीराबाद में मौजूद यह नाश्ता घर सुबह 5 बजे से ही स्वाद के दीवानों से गुलजार रहता है. यहां का सादा लेकिन लाजवाब स्वाद दिन की शुरुआत को खास बना देता है और यही वजह है कि यह जगह धीरे-धीरे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए फेमस होती जा रही है.

homelifestyle

भोपाल के जहांगीराबाद में इस जगह पर लगती है स्वाद के दीवानों की भीड़



Source link