Last Updated:
Arshdeep Singh takes wicket in first over: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में पहले ही ओवर में विकेट लेकर अर्शदीप सिंह छा गए. शुरुआती दो मुकाबलों में बेंच पर बैठे अर्शदीप को इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिला था. अर्शदीप ने मैच की चौथी ही गेंद पर कीवी ओपनर हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर दिया. इस विकेट के बाद फैंस ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को ट्रोल कर दिया.
नई दिल्ली. अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हुए तहलका मचा दिया. इस मुकाबले में उन्होंने नई गेंद से पहला ओवर डाला और चौथी ही गेंद पर विकेट लेकर छा गए. अर्शदीप ने ओपनर बल्लेबाज हेनरी निकोल्स का विकेट लिया. पहले दो वनडे मैचों में अर्शदीप को टीम में न लेने को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. जैसे ही उन्होंने पहले ओवर में विकेट लिया, सोशल मीडिया पर फैंस ने गौतम गंभीर को ट्रोल कर दिया.
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे ने अर्शदीप की गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन इसके बाद अर्शदीप ने शानदार वापसी की और एक गेंद पर अंदरूनी किनारा लगवाकर हेनरी निकोल्स के स्टंप्स उड़ा दिए. सीरीज के इस निर्णायक तीसरे वनडे में अर्शदीप को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया था. दूसरे मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने यह बदलाव किया.
Arshdeep Singh and Harshit Rana have dismissed both the New Zealand openers 🙌