पारा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न: नगर बंद रहा, हजारों की उपस्थिति में निकली शोभायात्रा – Jhabua News

पारा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न:  नगर बंद रहा, हजारों की उपस्थिति में निकली शोभायात्रा – Jhabua News




झाबुआ जिले के पारा नगर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के सभी प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे और हजारों लोगों की उपस्थिति में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय श्री राम मंदिर प्रांगण में प्रभु श्री राम की महाआरती के साथ हुआ। आरती के बाद ढोल-धमाकों और जयकारों के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण पहुंचा, जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा को मुख्य वक्ता के रूप में पालघर (मुंबई) से आए स्वामी भारतानंद सरस्वती जी महाराज ने संबोधित किया। उनके साथ विभाग कार्यवाह आकाश चौहान और थांदला से रेखा भूरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज में एकता और धर्म के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। सभा के समापन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लगभग 7 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इनमें बब्बू महाराज, कालिका धाम के गादीपति राजू महाराज, समाजसेवी सतीश अजनार, अमृत राठौड़, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुनील राठौड़, प्रकाश छाजेड़ और मनोज सोनी प्रमुख थे। बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान पारा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और सर्व समाज की एकजुटता देखने को मिली।



Source link