विदिशा के नीमताल, तिलक चौक समेत कई जगह बिजली कटौती: रविवार को 3 से 4 घंटे तक ठप रहेगी सप्लाई – Vidisha News

विदिशा के नीमताल, तिलक चौक समेत कई जगह बिजली कटौती:  रविवार को 3 से 4 घंटे तक ठप रहेगी सप्लाई – Vidisha News




विदिशा शहर में रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (विदिशा संभाग, शहर जोन-1) द्वारा विभिन्न रखरखाव और उन्नयन कार्यों के कारण यह कटौती की जाएगी। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली बंद रहने का अनुमान है। 11 केवी तिलक चौक फीडर पर गांधी चौक के पास मिड स्पिन पोल स्थापित कर लाइन को ऊंचा किया जाएगा। इसी कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।इससे निम्नलिखित इलाके प्रभावित होंगे:हॉस्पिटल रोड, नीमताल, कागदीपुरा, मुगलटोला, चौरासिया हॉस्पिटल, तिलक चौक, मेघदूत टॉकीज के पास, नंदवाना, बड़ा बाजार, खाई रोड, लोहा बाजार, मीट मार्केट, बजरिया, रीठा फाटक, तोपपुरा, कल्लू मुर्गा वाली गली और नदीपुरा। ब्रिटानिया फीडर पर 10 से 2 बजे तक कटौती इसके अलावा 33 केवी ब्रिटानिया फीडर पर भी रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इससे प्रभावित क्षेत्र:अडानी बिलमार ब्रिटानिया, पी.एस. जंबार बागरी, एम.पी. पेपर मिल, वॉटर वर्क्स, चौपाल सागर, करण एजुकेशन (स्प्रिंग फील्ड स्कूल), गटर प्लांट और स्मार्ट बाजार। बिजली कंपनी ने बताया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है। बिजली कटौती से प्रभावित लोगों से अनुरोध है कि वे जरूरी काम पहले से निपटा लें और बचाव के तौर पर बैकअप की व्यवस्था रखें।



Source link