47 गेंद पर 100 पूरा… ये है टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, गेंदबाजों पर मिसाइल की तरह बरसा था ये बल्लेबाज

47 गेंद पर 100 पूरा… ये है टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, गेंदबाजों पर मिसाइल की तरह बरसा था ये बल्लेबाज


FASTEST 100 In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बार एक विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की दुआ मांगते हुए नजर आए. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में 47 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने वाला ये बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. क्रिस गेल ने 16 मार्च 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 वर्ल्ड कप के मैच में 47 गेंदों में शतक जड़ दिया था. क्रिस गेल ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी. क्रिस गेल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 208.33 था.

Add Zee News as a Preferred Source


11 छक्के और 5 चौके उड़ाए

क्रिस गेल की पारी में 11 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. 16 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस टी20 वर्ल्ड कप के मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 182/6 का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए 11 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल – 47 गेंद पर शतक – विरुद्ध इंग्लैंड (16 मार्च 2016)

2. क्रिस गेल – 50 गेंद पर शतक – विरुद्ध साउथ अफ्रीका (11 सितंबर 2007)

3. ब्रैंडन मैक्कुलम – 51 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (21 सितंबर 2012)

4. राइली रॉसौ – 52 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (27 अक्टूबर 2022)

5. अहमद शहजाद – 58 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (30 मार्च 2014)

कब शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मैच से करेगी. बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन बीत चुके हैं, जिसमें भारत (2 बार), इंग्लैंड (2 बार) वेस्टइंडीज (2 बार), पाकिस्तान (1 बार), श्रीलंका (1 बार) और ऑस्ट्रेलिया (1 बार) टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं.



Source link