अशोकनगर में एक सप्ताह बाद धूप निकली: लोगों को ठंड से राहत, मौसम विभाग ने कहा-आने वाले कुछ दिनों में और बढ़ेगा तापमान – Ashoknagar News

अशोकनगर में एक सप्ताह बाद धूप निकली:  लोगों को ठंड से राहत, मौसम विभाग ने कहा-आने वाले कुछ दिनों में और बढ़ेगा तापमान – Ashoknagar News




अशोकनगर जिले में एक सप्ताह से ज्यादा समय बाद मौसम ने करवट ली है। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, कोहरा छंट गया और तेज धूप निकल आई। लंबे समय बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत महसूस हुई। बीते कई दिनों से जिले में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई थी। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे थे। बादल हटने के बाद भी ठंड का असर बना हुआ था और मौसम पूरी तरह साफ नहीं हो पा रहा था। ठंड का असर धीरे धीरे कम होगा
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री था। यानी अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप निकलने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अनुमान है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड का असर काफी कम हो जाएगा। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।



Source link