सर्दियों में रूसी और सफेद बालों से परेशान हैं? बघेलखंडी मेहंदी का देसी नुस्खा देगा काले, सिल्की और हेल्दी बाल

सर्दियों में रूसी और सफेद बालों से परेशान हैं? बघेलखंडी मेहंदी का देसी नुस्खा देगा काले, सिल्की और हेल्दी बाल


Last Updated:

Healthy Hair Tips: सर्दियों में डैंड्रफ, खुजली और बेजान बालों की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में बाघेलखंड का पारंपरिक मेहंदी नुस्खा एक कारगर घरेलू उपाय बनकर सामने आया है. नींबू, दही, गुड़हल और एलोवेरा से तैयार यह देसी हेयर पैक न सिर्फ बालों को प्राकृतिक रंग देता है बल्कि स्कैल्प को पोषण देकर बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत भी बनाता है.

ठंड के मौसम में डैंड्रफ और रूखे बाल आम समस्या बन जाते हैं, लेकिन बाघेलखंडी स्टाइल में तैयार की गई यह देसी मेहंदी बालों के लिए वर्षों से रामबाण मानी जाती रही है. यह न सिर्फ रूसी को जड़ से खत्म करती है, बल्कि बालों को प्राकृतिक रूप से काला, सिल्की और चमकदार भी बनाती है.

satna

बाघेलखंड निवासी कमला तिवारी लोकल 18 से बातचीत में कहती हैं कि यह नुस्खा पीढ़ियों से यहां के घरों में अपनाया जा रहा है. आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनने वाला यह हेयर पैक ठंड में स्कल्प को पोषण देता है और केमिकल हेयर कलर से होने वाले नुकसान से भी बालों को बचाता है.

satna

इस खास हेयर पैक में मेहंदी के साथ नींबू का रस और दही मिलाया जाता है. नींबू डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है, जबकि दही बालों को कंडीशन करता है. दोनों मिलकर स्कैल्प की गंदगी साफ करते हैं और खुजली से राहत देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सतना

ठंड में बालों का रूखापन दूर करने के लिए इस नुस्खे में नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है. नारियल तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है. वहीं, एलोवेरा स्कल्प को ठंडक देकर जलन और सूखापन कम करता है.

सतना

बालों को गहरा और प्राकृतिक रंग देने के लिए मेहंदी को साधारण पानी की बजाय चाय पत्ती या कॉफी के उबले पानी में घोला जाता है. इसमें पिसे हुए गुड़हल के फूल मिलाने से बालों में नैचुरल शाइन आती है और रंग लंबे समय तक टिकता है.

सतना

सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है और उसे 4–5 घंटे या रात भर ढककर रखा जाता है. इसके बाद बालों को हिस्सों में बांटकर जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह लगाया जाता है ताकि स्कल्प और बाल दोनों को पूरा पोषण मिल सके.

सतना

मेहंदी को बालों में 2–3 घंटे तक या सूखने तक लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें और अगले दिन ही शैम्पू करें. इससे रंग बेहतर तरीके से सेट होता है और बालों में प्राकृतिक चमक बनी रहती है.

satna

मेहंदी लगाने से पहले गर्म तेल से मालिश, गुनगुने पानी से बाल धोना और संतुलित आहार लेना इस नुस्खे का असर और बढ़ा देता है. नियमित रूप से अपनाने पर ठंड में भी डैंड्रफ दूर रहता है और बाल स्वस्थ, मजबूत व सिल्की बने रहते हैं.

homelifestyle

रूसी और सफेद बालों से परेशान हैं? बघेलखंडी मेंहदी का ये देसी नुस्खा आएगा काम



Source link