स्टेट कराते चैम्पियनशिप में 100 खिलाड़ियों का होगा चयन: बालाघाट में 30 जिलों के 550 प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

स्टेट कराते चैम्पियनशिप में 100 खिलाड़ियों का होगा चयन:  बालाघाट में 30 जिलों के 550 प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में पहली बार इंडियन कराते संघ ने स्टेट कराते चैम्पियनशिप की मेजबानी की। 17 और 18 जनवरी को हरिमंगल लॉन में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों से लगभग 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालाघाट से भी डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में सबजूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर और मोस्ट सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने आयु और भार वर्ग के अनुसार काता और कुमितेक विद्या में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन कराते संघ के कोषाध्यक्ष रूपेन्द्र बनकर ने बताया कि विजेताओं को ब्लू और ब्लैक बेल्ट प्रदान किए गए। 18 जनवरी को हुए समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े, समाजसेवी सोहन वैद्य, टूर्नामेंट आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक और इंडियन कराते संघ जिलाध्यक्ष तपेश असाटी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग स्टेट ओपन कराते टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 700 खिलाड़ी (प्रदेश और जिले से) शामिल हुए थे। इनमें से 100 खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश की टीम में चुना जाएगा। यह टीम आगामी समय में देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। कबड्डी के बाद यह पहला मौका होगा जब बालाघाट से मध्य प्रदेश की टीम चयनित होगी। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में छिंदवाड़ा, सिवनी, झाबुआ, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बैतूल, मंडला, श्योपुर, छतरपुर, कटनी, रायसेन, नीमच, उज्जैन, सीहोर, पांढुर्ना, रतलाम सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। खेल आयोजन के दौरान संरक्षक रमेश रंगलानी, महेंद्र सुराना, पासवेंद्र पारधी, देवेंद्र सिंह चंदेल, संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदित्य पंडित, संदीप सौगादे, विपिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला, सह कोषाध्यक्ष रूपेंद्र बनकर, सचिव दिनेश कोरे और सहसचिव रूपल गौतम, सुधीर तोमर, शैलेंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link