हर्षित राणा ने कॉन्वे को दिन में दिखाए तारे, पहली गेंद पर किया आउट

हर्षित राणा ने कॉन्वे को दिन में दिखाए तारे, पहली गेंद पर किया आउट


Last Updated:

Harshit Rana Wicket: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर सनसनी मचा दी. हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच कराया. इस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित राणा ने एक बार फिर से खुद को साबित किया है.

हर्षित राणा ने पहली गेंद पर डेवोन कॉन्वे को किया आउट

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में तूफानी शुरुआत की. सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरी. भारतीय टीम के लिए सबसे पहले अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को अपने पहले ही ओवर में आउट किया. 5 रन के स्कोर पर 1 विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम अभी संभलने की कोशिश में ही थी कि, हर्षित राणा ने मेहमान टीम को दूसरा झटका देकर झकोझोर कर दिया.

पारी का दूसरा ओवर करने आए हर्षित राणा ने एक खूबसूरत गेंद पर डेवोन कॉन्वे को ऐसा झकाया कि वह खुद को संभाल नहीं पाए. फिर क्या था गेंद ने बैट का किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने कोई गलती नहीं की. इस तरह हर्षित राणा ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दे दिया.

गौतम गंभीर के चहेते कहे जाते हैं हर्षित राणा

बता दें कि अक्सर हर्षित राणा को लेकर यह कहा जाता है कि वह हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते प्लेयर हैं. यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया में लगातार खेलने का मौका मिला रहा है, लेकिन हर्षित ने इस सभी बातों को झुठलाते हुए ऐसा कहने वालों का अपने दमदार प्रदर्शन से मुंह बंद कराया है. हर्षित को जब भी टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला, उन्होंने खुद को साबित किया और लगातार विकेट लिए हैं. यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया के लिए नया तुरुप का इक्का कहा जा रहा है.

दोनों टीमों के लिए निर्णायक है सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा वनडे मैच निर्णायक है. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम इंदौर में मैदान मारेगी सीरीज उसके नाम होगा. बता दें कि टीम इंडिया कभी भी अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में उसके लिए इंदौरा वनडे सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि साख की लड़ाई भी है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

हर्षित राणा ने कॉन्वे को दिन में दिखाए तारे, पहली गेंद पर किया आउट



Source link