Last Updated:
Mausam Ki Khabar: मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 25 से अधिक शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा और ट्रेनें देरी से चलीं. आने वाले 22-23 जनवरी के बाद मौसम विभाग ने हल्की बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है.
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम काफी ठंडा हो गया है. जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ठंडी हवाएं लगातार मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान तेजी से गिरा है. प्रदेश के 25 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. शहडोल जिले में तापमान गिरकर करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे वहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. शहडोल और रीवा संभाग में शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा है. यहां दिन के साथ-साथ रातें भी काफी ठंडी हो गई हैं। लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है.
सबसे ठंडा शहर भोपाल
बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल इस समय सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, उमरिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखी जा रही है.
किन जिलों छाया कोहरा
इंदौर, उज्जैन, रायसेन सहित कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें भी कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है.
कुछ हिस्सों में हो सकती बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं, हालांकि, 22 और 23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन साथ ही ठंड और बढ़ने की भी आशंका है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें