Australia T20I Squad For Pakistan Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस टीम में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए खिलाड़ियों की भरमार है, कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने बिग बैश लीग में तो धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है.
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा