छतरपुर में न्यूनतम तापमान 8°C पर पहुंचा: बादलों के कारण ठंड बढ़ी, दिन का अधिकतम तापमान 22°C संभव – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 8°C पर पहुंचा:  बादलों के कारण ठंड बढ़ी, दिन का अधिकतम तापमान 22°C संभव – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का यह तापमान सोमवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को इसमें 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे यह 8.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 7:00 बजे सूरज बादलों के बीच लुका-छुपी करता दिखाई दिया, और सुबह 10 बजे तक भी ठीक से धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज सोमवार सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। बादल छाए रहने के कारण आज दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। आज मौसम में आद्रता 89% दर्ज की गई है। दृश्यता (विजिबिलिटी) 1500 से 2000 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और ठंड में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान जताया है।



Source link