चांदपुर गांव में शोपीस बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर – Sagar News

चांदपुर गांव में शोपीस बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर – Sagar News



भास्कर संवाददाता | रहली ग्राम चांदपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व हो गया था, विधायक गोपाल भार्गव ने समारोह पूर्वक इसका लोकार्पण भी कर दिया था लेकिन एक साल बाद भी यहां इलाज शुरू नहीं हो सका। भवन शोपीस बना हुआ है। दरअसल स्वच्छ भारत मिशन मध्य प्रदेश के द्वारा चांदपुर ग्राम में 50 लाख की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निवास का निर्माण किया है। लोकार्पण के समय भवन का ताला खोला गया था लेकिन उसके बाद ताला तक नहीं खुला। भवन में न तो कोई डॉक्टर आते हैं और न ही कोई नर्स, जिस कारण ग्रामीण झोलाछाप से इलाज करवाते हैं या 11 किमी दूर रहली पहुंचते हैं। झोलाछाप मनमाने पैसे लेते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती हैं। जिन्हें प्रसव के लिए पीड़ा के साथ 11 किलोमीटर दूर रहली आना पड़ता है।



Source link