झाबुआ की महावीर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन: सामाजिक समरसता और सशक्त राष्ट्र निर्माण पर जोर – Jhabua News

झाबुआ की महावीर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन:  सामाजिक समरसता और सशक्त राष्ट्र निर्माण पर जोर – Jhabua News




झाबुआ शहर की महावीर बस्ती में रविवार रात एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और एकजुटता की नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग सह कार्यवाह आकाश चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। आकाश चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष संकल्पों की सिद्धि का वर्ष है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा संगठित होना किसी के विरोध में नहीं, बल्कि मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए है। दुकानें बंद रखकर बस्तीवासियों ने दिखाई एकजुटता पालघर, महाराष्ट्र से आए मुख्य अतिथि स्वामी भारतानंद सरस्वती और जैन साध्वी श्री डिम्पल महाराज साहेब की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। पंडित प्रकाश त्रिवेदी की गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह से भर दिया, और बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बस्ती के सभी निवासियों ने सामूहिक निर्णय लिया। उन्होंने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे और एकता का परिचय देते हुए किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया। भेदभाव मिटाकर सशक्त राष्ट्र निर्माण का संदेश वक्ताओं ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना है। सम्मेलन में जाति-पाति के बंधन तोड़कर समाज के लोग एक साथ बैठे और सहभोज में अपनेपन की मिठास घुली। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर के अनुसार, सम्मेलन को सार्थक बनाने के लिए पंद्रह अलग-अलग समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों ने भोजन निर्माण से लेकर प्रबंधन तक की कमान बखूबी संभाली। डॉ. के.के. त्रिवेदी, डॉ. नीरज राठौड़, समाजसेवी नीरज राठोड़, पंकज मोगरा, अजय रामावत, मयंक रुनवाल, उल्लास जैन, अश्विन जी, मातृ शक्ति से शिवानी जी, संतोष गेहलोत, भावेश जी और पंडित कुशवाहा जी सहित अनेक जागरूक नागरिकों ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभिन्न समितियों में घनश्याम भाटी, सुजान सांखला, मनोहर मोदी, चेतना चौहान, रेखा शर्मा और राकेश कटारा की टीम सक्रिय रही।



Source link