दतिया सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण: पराशरी PHC की CHO अनुपस्थित, नोटिस जारी; उनाव केंद्र पर संतोष – datia News

दतिया सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण:  पराशरी PHC की CHO अनुपस्थित, नोटिस जारी; उनाव केंद्र पर संतोष – datia News




दतिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सोमवार दोपहर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने उनाव और पराशरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का आकलन करना था। पराशरी पीएचसी में गंभीर लापरवाही उजागर निरीक्षण के दौरान पराशरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) डॉ. नेहा श्रीवास्तव ड्यूटी पर अनुपस्थित पाई गईं। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में खुलासा हुआ कि वे लगातार पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य केंद्र नहीं आई थीं। इस लापरवाही को सीएमएचओ ने अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल नाराजगी जताई। सीएमएचओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस अनुशासनहीनता को लेकर सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने संबंधित सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उनाव पीएचसी की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष दूसरी ओर, उनाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमएचओ ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती महिलाओं से भोजन व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और नियमित उपचार के संबंध में बातचीत की। प्रसूताओं ने जताया भरोसा प्रसूता महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया और बताया कि उन्हें समय पर उपचार और आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और स्टाफ की कार्यप्रणाली भी अपेक्षाकृत बेहतर पाई गई। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता सीएमएचओ डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।



Source link