शिवपुरी में पौधारोपण योजना के नाम पर ठगी: साझा निवेश का झांसा देकर 4 ग्रामीणों से 2 लाख से ज्यादा हड़पे, एसपी से शिकायत – Shivpuri News

शिवपुरी में पौधारोपण योजना के नाम पर ठगी:  साझा निवेश का झांसा देकर 4 ग्रामीणों से 2 लाख से ज्यादा हड़पे, एसपी से शिकायत – Shivpuri News




शिवपुरी में पौधारोपण और सिंचाई के नाम पर ग्रामीणों से 2 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बैराड़ थाना क्षेत्र के बगोदा और देवगढ़ गांवों के चार ग्रामीणों को एक निजी कंपनी ने साझा निवेश का झांसा देकर यह राशि हड़प ली। पीड़ितों ने पहले बैराड़ थाने में आवेदन दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों में प्रहलाद सिंह रावत, उत्तम सिंह यादव, रतीराम यादव और मेघूआ जाटव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद स्थित Tridev Bio Plantec Co. Pvt. Ltd. नामक कंपनी के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर पौधारोपण योजना का प्रचार कर रहे थे। इन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को पेड़-पौधे लगाने और सिंचाई के बदले भारी मुनाफा तथा भविष्य में लगभग 10 लाख रुपए तक की आमदनी का लालच दिया। लेनदेन की सबूत सौंपे
कंपनी की बातों में आकर ग्रामीणों ने कुल 2 लाख 14 हजार 800 रुपए नकद और 2 हजार 800 रुपए फोन-पे के माध्यम से कंपनी को दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पौधे आंशिक रूप से देने के बाद कंपनी के लोग पैसे लेकर फरार हो गए और उनके मोबाइल फोन भी बंद आने लगे। पीड़ितों ने बताया कि उनके पास भुगतान की पर्चियां, फोन-पे की रसीदें और संबंधित व्यक्तियों के आधार कार्ड की प्रतियां उपलब्ध हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कंपनी से जुड़े मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कथित फर्जी कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा ठगी गई राशि वापस दिलाने की अपील की है।



Source link