सलामी देते हनुमान, सिद्ध पीठ, दादा दरबार… सागर के फेमस हनुमान मंदिर, जहां आर्मी अफसर से लेकर CM तक टेकते माथा

सलामी देते हनुमान, सिद्ध पीठ, दादा दरबार… सागर के फेमस हनुमान मंदिर, जहां आर्मी अफसर से लेकर CM तक टेकते माथा


Last Updated:

Famous Hanuman Temple in Sagar: कलयुग के देवता हनुमान जी महाराज सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं. आज उनके गांव-गांव में मंदिर हैं और उनकी पूजा अर्चना की जाती है. शहर की गलियों से लेकर पहाड़ों की ऊंची टोरी तक कहीं चबूतरे पर तो कहीं भव्य मंदिरों में विराजमान हैं. कई जगह तो लोग रोजाना हनुमान महाराज के दर्शनों के बाद ही अपने शुभ काम की शुरुआत करते हैं. 

मंगलवार और शनिवार के दिन पूजन करने का विशेष महत्व होता है. सागर शहर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है. ऐसे ही पांच प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं

दर्शन भीड़

सागर शहर के धर्मश्री इलाके में पहाड़ी पर मनसा पूरण बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है. वैसे तो यह स्थान करीब 25 साल पुराना है लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं और उनकी आस्था को देखकर लगता है कि यह कोई बहुत प्राचीन सिद्ध स्थल है.

सागर

सागर शहर में प्राचीन परेड मंदिर है, जहां आम लोगों के साथ-साथ सेना के अधिकारी और जवान भी इस मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं यहां हनुमान जी सलामी देते हुए मुद्रा में है साथ ही उनके चेहरे पर बड़ी-बड़ी जवानों की तरह मूछें भी हैं यहां मंगलवार शनिवार को हजारों लोग पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाल रूप

जिला कोर्ट के नीचे एमएलबी स्कूल जाने वाले रास्ते पर प्रसिद्ध दादा दरबार मंदिर है, जो करीब 100 साल पुराना है. यहां भी भक्तों की भीड़ को पहुंचती है रात में सुमधुर सकीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है

हनुमान मंदिर

इसी मंदिर से करीब 100 मीटर आगे पहलवान बब्बा हनुमान जी का मंदिर है. यह स्थल करीब 50 साल पुराना है, यहां करीब 5 एकड़ के परिसर में 19 मंदिर है जिसमें खाटू श्याम से लेकर मां वैष्णो देवी, भोलेनाथ, राधा कृष्ण, गणेश जी, श्री राम दरबार, श्री शनि देव, श्री लक्ष्मी नारायण भी विराजमान हैं.

पूजा अर्चना

सागर के बड़ा बाजार इतवारा क्षेत्र में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर का सवा सौ साल पुराना मंदिर है. यहां पर भी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और दर्शन करने के लिए पूजन करने के लिए पूरा सराफा तो आता ही है जो इस मंदिर की महिमा जानते हैं उनका भी तांता लगा रहता है.

मंदिर

सिविल लाइन मकरोनिया रोड पर हनुमान जी बाल रूप में विराजमान है, जिन्हें कटवा पुल सरकार के नाम से जाना जाता है मंगलवार के दिन लंबी यात्रा करने वाले लोग यहां आकर जरूर सरकार के दर्शन करते हैं, फिर आगे बढ़ते हैं. यात्री बसों के कंडक्टर ड्राइवर भी यहां मंगलवार को प्रसाद चढ़ा कर आगे बढ़ते हैं

Sagar

सागर के तीन बत्ती स्थल पर भी हनुमान जी का मंदिर हैं, जो प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे विराजमान है जो भी व्यक्ति किसी भी तरह की उपलब्धि हासिल करता है चाहे वह राजनीतिक हो सामाजिक हो शैक्षणिक को वह इस मंदिर में दर्शन करने और हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर आता है यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूजन कर चुके हैं

homemadhya-pradesh

सलामी देते हनुमान, सिद्ध पीठ, दादा दरबार… सागर के फेमस हनुमान मंदिर



Source link