भारत और श्रीलंका के मेजबानी में टी 20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट 20 टीमें भाग ले रही हैं साथ ही ये पहला मौका होगा जब एशिया की 8 टीमें हिस्सा लेंगी. बहरहाल, बता दें कि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 1 ही दिन में 2 बार टकराने वाले हैं. ये जानकर आप खुशी से झूम उठे होंगे, तो आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का शेड्यूल कंफर्म हो गया है.
ACC ने किया ऐलान
दरअसल, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान की जबरदस्त भिड़ंत होगी. ठीक उसी दिन विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें आपस में भिड़ेंगी. बता दें कि महिला टीम का मुकाबला दिन में होगा. वहीं, पुरुष टीम का मुकाबला रात में खेला जाना है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान किया है.
ये है मुकाबले की टाइमिंग
बात करें अगर विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पूरे शेड्यूल का तो भारत और पाकिस्तान की टीमों को हमेशा की तरह ग्रुप ए में रखा गया है. उनके अलावा इस ग्रुप में यूएई और नेपाल की भी टीमों का रखा गया है. ये टूर्नामेंट थाईलैंड के बैंकॉक में खेला जाना है. इंडिया ए टीम पाकिस्तान ए से 15 फरवरी को थाईलैंड समयानुसार दोपहर को 2 बजे आपस में भिड़ेंगी. वहीं, अगर बात करें मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली टक्कर की तो 7 बजे ये मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि यह मैच श्रीलंका के प्रेमदासा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
भारतीय फैंस को होगी मौज
फैंस के लिए आने वाले दिन बेहद ही खास होने वाले हैं. भारतीय प्रशंसकों का क्रिकेट के प्रति उत्साह जग जाहिर है. ऐसे में 15 फरवरी उनके लिए बेहद खास साबित हो सकती है. दिन में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की भिड़ंत. वहीं शाम भारत और पाकिस्तान मेंस टीम के बीच होने वाली टक्कर. इस बार भारतीय महिला टीम को इस टूर्नामेंट के माध्यम से अपना दम-खम दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही WPL की अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: पहले टेस्ट, अब ODI… गंभीर युग में दूसरा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, आखिर क्यों नहीं जीत पा रही टीम इंडिया?